Lucknow : किशोर को धमकाकर गहने ठगने का मामला, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

Lucknow : राजधानी के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर सेकंड का किशोर आर्यन सिंह को दूसरे किशोर कार्तिके सिंह ने धमकाकर उसके घर से गहने ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा नगर सी1 एस एस सेकंड निवासी मंगलय सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके 15 वर्षीय पुत्र आर्यन सिंह से कुछ महीने पहले कर्तिकेय सिंह नामक युवक ने दोस्ती की थी।

उसके बाद में कर्तिकेय ने धमकाकर आर्यन से जबरन जेवरात मांगे और कई मौकों पर उनसे कीमती गहने ले लिए पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना 20 मार्च 2025 से शुरू होकर कई तारीखों में हुई, जिसके दौरान कर्तिकेय ने सोने और चांदी के कुल सात प्रकार के आभूषण ले लिए। इनमें छह जोड़ी पायल, पांच अंगूठियां (दो लेडीज, तीन जेंट्स), तीन पेंडेंट, एक चैन, तीन जोड़ी कान के झुमके, चार नोजपिन और दो सोने के कड़े शामिल हैं। जिसकी कीमत लगभग 8-10 लाख रुपए बताई गई है जिसके बाद कृष्णा नगर प्रभारी प्रद्युमन सिंह ने बताया कि आरोपी कार्तिकेय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें