
Lucknow : दुबग्गा थाना क्षेत्र के ताड़खेड़ा गांव में शुक्रवार शाम गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जन्म से अंधे थे और उन्हें उनके भतीजे ने गोली मारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना घरेलू और जमीनी विवाद से जुड़ी हुई मानी जा रही है। भतीजा अपने चाचा वीरेंद्र कुमार यादव को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। वहीं चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।










