लखनऊ में भगदड़ : तेलीबाग में जन्माष्टमी उत्सव के बीच भीड़ में घुसी स्कार्पियो, 10 लोगों को कुचला, भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार

लखनऊ में भगदड़ : राजधानी लखनऊ के तेलीबाग में सोमवार की देर रात को भाजपा का झंडा लगी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने भीड़ में घुस गई। जिसे भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्कॉर्पियो गाड़ी भाजपा नेता का बेटा अक्षय सिंह चला रहा था। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें, हादसे के वक्त तेलीबाग मार्केट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था, और भारी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन भीड़ में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वाहन ने कई लोगों को कुचल दिया, और आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी चालक, जो कि भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो चला रहा था, भीड़ में भागने लगा। भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े : Kathua Cloudbrust : जम्मू में फिर आसमानी ताबही! किश्तवाड़ के बाद कठुआ में फटा बादल, 4 की मौत व 6 घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें