
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश और प्रदेश में करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सादगी और संकल्प के साथ मनाया गया। अखिलेश यादव ने डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय द्वारा लाये गये 52 किलो का लड्डू का केक काटा।
देश भर से समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेताओं और समाज के हर तबके के लोगों ने अखिलेश यादव को अलग-अलग माध्यमों से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सुबह से ही अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बुके, पौधे तथा अन्य स्मृतिचिह्न अखिलेश यादव को भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

अखिलेश यादव ने आये हुए समर्थकों, शुभचिंतकों द्वारा अपने प्रति प्रदर्शित प्रेम और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर भंडारा, रक्तदान तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से नेताजी मुलायम सिंह यादव के स्मारक निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। श्री यादव ने कहा भाजपा की नफरती राजनीति को रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया है। समाजवादी पार्टी ने देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर नेताजी का सपना पूरा किया है।
नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और समाज सभी वर्ग के लोगों, महिलाओं बच्चों, युवाओं, अधिकारियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, पूर्व सैनिकों, संतों-महात्माओं और उलेमा ने अखिलेश यादव को फूलमालाएं पहनाकर, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। आये हुए लोगों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। इस नई राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश खुशहाली और प्रगति के रास्ते पर चलेगा।
इस अवसर पर सभी ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए पीडीए एकता से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर देश और प्रदेश में कई स्थानों पर केक काट काटा गया, वृक्षारोपण के साथ मिष्ठान्न, फल, गरीबों को अन्नदान, भंडारे आदि के आयोजन किये गये।
ये भी पढ़ें:
भारत की निगरानी शक्ति को मिलेगा अंतरिक्ष से बल : ऑपरेशन सिंदूर के बाद 52 उपग्रहों का मिशन तेज़
https://bhaskardigital.com/indias-surveillance-power-will-get-a-boost-from-space-mission-of-52-satellites-accelerates-after-operation-sindoor/
लिव-इन : गर्लफ्रेंड की सैलरी से जलता था, हत्या कर दो दिन तक शव के साथ सोता रहा हत्यारा प्रेमी
https://bhaskardigital.com/live-in-jealous-girlfriend-salary-killer-boyfriend-murder-slept-with-body/