लंदन में छुट्टी मना रही… यूपी कैडर की IPS अलंकृता सिंह का इस्तीफा मंजूर

उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह लंबे समय से ड्यूटी से निलंबित चल रही थी। राज्य सरकार ने अलंकृता सिंह को निलंबन से बहाल करते हुए उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह बिना अनुमति लिए ही छुट्टी पर लंदन चली गई थी। इसके बाद अलंकृता सिंह को अनुशासनहीनता को लेकर सस्पेंड किया गया था।

बता दें कि साल 2021 में अलंकृता सिंह बिना छुट्टी लिए ही लंदन चली गई थीं। जिसको लेकर उनको सस्पेंड किया गया था। इसी बीच अलंकृता ने अपना इस्तीफा यूपी सरकार को भेजा। औपचारिकता पूरी होने के बाद उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अलंकृता सिंह के पति 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह भी मार्च 2023 में वीआरएस लेकर लंदन चले गए थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें