
लखनऊ। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया को अब पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया के नाम से जाना जाएगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी हम सभी के लिए प्रेरणाश्राेत हैं। उन्हें अपनी न्याय प्रियता, प्रशासनिक कुशलता और परोपकार के लिए जाना जाता है। उन्होंने न केवल अपने राज्य बल्कि संपूर्ण भारत में कई मंदिरों, धर्मशालाओं एवं घाटों का जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कराया। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चरणों में सादर नमन। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से करने की घोषणा की थी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये आगंतुकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।