गांव में तेंदुए का आतंक! फसल काट रहा था किसान, घसीट ले गया तेंदुआ, मौत

लखीमपुर खीरी : निघासन खीरी के वन क्षेत्र लुधौरी अंतर्गत बैलहा डीह गांव में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। यहां के निवासी 55 वर्षीय नंदकिशोर यादव पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई।

यह घटना उस समय हुई, जब किसान अपने गांव के समीप खेत में लाही की फसल काट रहा था। तभी पास में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया और गन्ने के खेत में घसीट ले गया। पास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों को जब चीखने के आवाज सुनाई दी तो मौके पर गए मगर तब तक नंदकिशोर की मोके पर ही मौत हो चुकी थी।

वहीं, बुधवार को अदलाबाद निवासी रामनरेश गुप्ता पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था जिससे वह घायल हो गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बैलहा डीह गांव चारो तरफ से खैर के जंगलों के बीच में है इसलिए जंगली जानवरों का खतरा अधिकांश बना रहता है।

शुरुआत में ग्रामीणों को संदेह था कि किसान पर हमला किसी बाघ ने किया है, लेकिन बाद में मिले पगमार्क से स्पष्ट हो गया कि तेंदुए ने हमला किया। घटना की जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम इलाके में नजर बनाए हुए है। रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह से बात करने की कोशिश की गयी पर उनका फोन नही उठा। पर वही ग्रामवासियों के माने तो उनका कहेना है की तेंदुए के हमले से किसान की मौत हुई है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है कि वे ग्रुप बनाकर रहें और उस क्षेत्र में जाने से बचें जहां तेंदुए ने किसान पर हमला किया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर