
रानीखेत। स्टेट हाईवे पर बमस्यूं में भूस्खलन हो गया। भारी मात्रा में मलबा गिरने से सड़क किनारे पेट्रोल पंप का कार्यालय ध्वस्त हो गया। भीतर मौजूद कर्मचारी बाल बाल बचा। वह मामूली रूप से घायल हुआ है। बाहर पंप पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। काफी देर अफरा तफरी का माहौल रहा।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर बमस्यूं गांव में पिछले वर्ष पेट्रोल पंप स्थापित किया गया। सड़क किनारे पहाड़ी का कटान कर कार्यालय भी खोला गया था। इधर बीती रात लगातार वर्षा से पहाड़ी का ऊपरी भूभाग दरक गया।
भीतर बैठा कर्मचारी गजेंदर सिंह बाल बाल बचा, चपेट में आने से घायल
भूस्खलन से भारी मात्रा में गिरे मलबे व पत्थरों की चपेट में आने से कार्यालय नेस्तनाबूद हो गया। घटना के वक्त कर्मचारी जोगेंदर सिंह कार्यालय के भीतर हिसाब किताब देख रहा था। लोहे के मजबूत एंगल का सहारा मिलने से वह मलबे में दबने से बच गया। वह किसी तरह खिड़की के रास्ते से जगह बनाकर बाहर निकला।
अफरातफरी, अन्य कर्मियों ने भाग कर बचाई जान
अलबत्ता, पत्थर लगने से उसके पांव पर चोट पहुंची है। उसे स्थानीय लोग चिकिल्सालय ले गए हैं। प्रधान प्रतिनिधि श्याम सिंह मेहरा के अनुसार पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। एहतियातन, पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है।