वैष्णो देवी पर तीन जगह भूस्खलन! 5 सेकेंड में भरभराकर गिरे पहाड़, यात्री बोले- ‘माता ने बचाई जान..’

Landslide at Vaishno Devi : कटड़ा में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा बाधित हो गई। श्रद्धालुओं ने मजदूरों की तत्परता और मां वैष्णो देवी की कृपा को अपनी सुरक्षा का कारण माना।
श्राइन बोर्ड ने यात्रा को स्थगित किया था, लेकिन बाद में इसे पुनः शुरू कर दिया गया।

कटड़ा-जम्मू मार्ग पर भी भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ, जिसे ककड़ियाल-पैंथल मार्ग की ओर मोड़ा गया। मां वैष्णो देवी की अपार कृपा और मजदूरों की तत्परता के कारण जान बच गई, वरना भारी भूस्खलन की स्थिति में खतरा था।

मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान बाण गंगा क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भारी भूस्खलन में, हरियाणा के यमुनानगर के श्रद्धालु राजेंद्र भल्ला ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ तेज बारिश के बीच यात्रा के लिए निकले थे। वह बाण गंगा क्षेत्र में प्रीपेड काउंटर पर पहुंचे ताकि घोड़ा, पालकी या अन्य साधनों से यात्रा कर सकें। तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवा में लगे मजदूरों ने स्थिति को भांप लिया और तुरंत श्रद्धालुओं को बाहर निकालना शुरू किया।

उसी समय, प्रीपेड काउंटर में कार्यरत एम टेक कंपनी के कर्मचारी निखिल ठाकुर ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ काउंटर पर श्रद्धालुओं को सेवा दे रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।
उन्होंने तुरंत अपने साथी के साथ बाहर दौड़ा। मात्र 5 से 10 सेकंड के भीतर ही पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में कुछ श्रद्धालुओं को चोटें भी आईं।

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘सरकार के दबाव में लिया फैसला’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज