लखीमपुर : रैली आयोजित कर चला मतदाता जागरूकता अभियान

मितौली खीरी। आगामी लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए उप जिला अधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह ने राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों के साथ मितौली कस्बे में जन जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में रैली का आयोजन किया गया रैली राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर विकासखंड मितौली कार्यालय तथा मितौली कस्बे की गलियों से होकर समापन राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली में किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नारेबाजी करते हुए मितौली कस्बे में रैली निकाली गई।

इस अवसर पर तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह ने अपने संबोधन में कहा प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार है, मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग बगैर किसी जोर दबाव के अपने विवेक से करना चाहिए। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता से अपना मतदान स्वतंत्र रूप से करने की अपील की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल राम गोविंद राणा एवं राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य सत्य प्रकाश शुक्ला, विजय तिवारी, कामेश सिंह, झब्बू सिंह, राम कुमार सिंह सहित राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज स्टाफ के व्यक्ति उपस्थित रहे। मितौली पुलिस के उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ रैली की सुरक्षा हेतु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत