
Gola Gokarannath, Lakhimpur : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह आगामी 4 अक्टूबर (शनिवार) को लखीमपुर खीरी जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ गन्ना किसानों से संवाद करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरदार वीएम सिंह पूर्वाह्न 11 बजे पलिया स्थित गन्ना विकास समिति पहुंचेंगे, जहां वे संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनेंगे। बैठक में चीनी मिलों के भुगतान, गन्ना मूल्य और किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद वे दोपहर 1 बजे गोला गोकरननाथ होते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित के गृह ग्राम शेरपुर, थाना हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां वे अल्प विश्राम करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान संगठन की आगामी रणनीति, किसान हितों से जुड़ी योजनाएं और सरकार से संवाद की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वीएम सिंह का यह दौरा पूरी तरह से किसान हितों को समर्पित है और उनके आने से संगठन को ज़मीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
यह भी पढ़े : मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में जीता रजत पदक
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म की पहले दिन की कमाई आई सामने