
- पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने समारोह में की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा
Golagokarnath, Lakhimpur : नगर पालिका परिषद सभागार में गुरुवार सायं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन भूमि विकास बैंक उ.प्र. सुरजन लाल वर्मा मौजूद रहे।
सभा की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ‘भाजपा रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीपेंद्र गुप्ता, मुन्नालाल स्वर्णकार, अवधेश मिश्रा, वीर सिंह चौहान, विज्ञान मुरारी, अयोध्या प्रसाद वर्मा, उमाकांत स्वर्णकार, ओमप्रकाश गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रकाश चंद्र गुप्ता व विजय आनंद को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का गोला से गहरा जुड़ाव रहा है। भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि नगर में ‘माँ अन्नपूर्णा रसोई’, निःशुल्क पुस्तकालय, मुक्तिधाम में निःशुल्क रसीद, चिलर डीफीजर लाने-ले जाने की सुविधा तथा विद्यालयों में बेंच की व्यवस्था जैसी योजनाओं से जनसरोकार को मजबूती दी गई है।
मुख्य अतिथि सुरजन लाल वर्मा ने कहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बोया गया विचारों का बीज आज भाजपा के रूप में एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) विनोद स्वर्णकार ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, अशोक सक्सेना, राजेश राठौर, अरुण अवस्थी, कैलाश गुप्ता, तेज प्रकाश शुक्ला, शिवम गुप्ता, अंकुर वर्मा, विजय मिश्रा, विजय झा, अनुराग गुप्ता, राहुल बाल्मीकि, बाल गोविंद वर्मा, ऋषि गुप्ता, रेखा मिश्रा, गीता विश्वकर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: Gonda : शिक्षक की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव
Kannauj : दीपावली से पहले फूड विभाग का सख्त एक्शन, दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए










