Lakhimpur : राम बारात का जनकपुरी में भव्य स्वागत, तिलक-वंदन व माल्यार्पण से किया बारातियों का अभिनंदन

  • व्यापारी संघर्ष समिति और नगर उद्योग व्यापार मंडल ने तिलक-वंदन व माल्यार्पण से किया बारातियों का अभिनंदन

Gola Gokarnanath, Lakhimpur : गल्ला, किराना, सब्जी व्यापारी संघर्ष समिति एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल गोला द्वारा शनिवार को निकाली गई राम बारात का भव्य स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक बारातियों का तिलक-वंदन, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। राम बारात जैसे ही जनकपुरी क्षेत्र में पहुंची, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए थे और रामभक्तों ने जयघोष के साथ बारात का अभिनंदन किया। व्यापारियों द्वारा पारंपरिक रीति से स्वागत कर सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया गया।

समिति अध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्रा ने कहा कि राम बारात का स्वागत करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। यह आयोजन नगर में सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करता है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला, रिंकू, ज्योति प्रसाद तिवारी, संजय अवस्थी, सचिन गुप्ता, मुकेश मिश्रा, हरिओम भसीन, बल्लू, जुगुल दीक्षित, गौरव मिश्रा, एडवोकेट गोपाल शुक्ला, श्याम सुंदर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें