लखीमपुर खीरी : विधवा महिला को जान से मारने की धमकी, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी। थाना गोला क्षेत्र के भरकुंडा फार्म की निवासी नवनीत कौर (पत्नी स्वर्गीय लवप्रीत सिंह) ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उनके पति की मृत्यु के बाद से ही उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

6 जून 2025 जब दोपहर करीब 2 बजे नवनीत कौर लखीमपुर से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में उनके ससुर हरेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह, देवर जगप्रीत सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति जसपाल सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम पिपरा चौराहा थाना फरधान ने उन्हें रोक लिया। नवनीत कौर के अनुसार, इन तीनों ने मिलकर न केवल उन्हें अपशब्द कहे, बल्कि उनका गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, पीड़िता का पीछा कर उन्हें डराने का भी प्रयास किया गया।

नवनीत कौर ने बताया कि पति की मृत्यु के पश्चात उनकी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। उन्हें और उनकी 5 वर्षीय पुत्री को घर से निकाल दिया गया है और लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन सब से परेशान होकर वह थाने पहुंचीं और घटना की लिखित सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना गोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच उपनिरीक्षक गोविंद सिंह को सौंपी है।

यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी : बाइक सवार ने गांव के युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल