लखीमपुर खीरी : दरिगापुर में सर्प का आतंक! ग्राम प्रधान की पत्नी सहित दो महिलाओं को सांप ने डसा

ईसानगर खीरी, लखीमपुर खीरी। ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरिगापुर में शनिवार की रात ग्राम प्रधान अनुराग मौर्य की पत्नी सुमन मौर्या (34 वर्ष) को जहरीले सांप ने डस लिया। अचानक हुई घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने साहस दिखाकर सांप को पकड़ लिया और प्रधान ने तत्काल पत्नी को जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने सांप को खतरनाक प्रजाति का बताते हुए उपचार शुरू किया। गहन इलाज के बाद रविवार सुबह सुमन को घर भेज दिया गया। फिलहाल उनकी हालत सुरक्षित और सामान्य बताई जा रही है।

इसी गांव में एक दिन पहले शुक्रवार को भी सांप के डसने की घटना हुई थी। गांव निवासी सुखरानी पत्नी प्रकाश को सांप ने काट लिया था। उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और अब वे घर लौट चुकी हैं।

लगातार दो दिनों में सांप के काटने की घटनाओं से गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी और जलभराव के चलते सांपों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन सांप निकल आते हैं और हादसे घटते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की साफ-सफाई और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके और लोगों को राहत मिले।

यह भी पढ़े : पुतिन और जेलेंस्की, दोनों आएंगे भारत, रूस और यूक्रेन को भा रही इंडिया की डिप्लोमेसी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें