लखीमपुर खीरी : रक्षाबंधन पर खून की होली! विवाद में रिश्तेदार ने 12 साल के मासूम को घोंपा चाकू, बच्चे की मौत, माता-पिता घायल

निघासन खीरी, लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर लोनियनपुरवा (बौधिया कला) में रिश्तों का रंग लाल हो गया। पारिवारिक विवाद ने ऐसा विकराल रूप लिया कि 12 साल के मासूम की जान चली गई, जबकि उसके माता-पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के बासबोझी पूरनपुर निवासी मनोज कुमार चौहान पत्नी अनारकली और बेटे छोटू के साथ रक्षाबंधन पर अपने नाना अश्वनी कुमार के घर आए थे। यहां पहले से मौजूद रिश्तेदार दिनेश कुमार पुत्र रामगुलाम निवासी त्रिकौलिया पढ़ुआ का किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दिनेश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में छोटू लहूलुहान हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज और अनारकली को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पाकर मजगई थाना प्रभारी राजू राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से दहशत और सन्नाटा पसरा है।

यह भी पढ़े : Delhi Accident : सड़क पर मौत बनकर दौैड़ी थार! दो लोगों को कुचला, एकत की मौत, दूसरा घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल