लखीमपुर खीरी : सीएम योगी से मिले राजा राज राजेश्वर सिंह, बाढ़ की समस्या पर की बात

लखीमपुर खीरी, निघासन खीरी। निघासन क्षेत्र में हर साल बाढ़ की समस्या किसानों और ग्रामवासियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। बाढ़ से फसलें नष्ट हो जाती हैं और घरों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन और प्रार्थनापत्र सौंपे, परन्तु वर्तमान में तक कोई समाधान नहीं निकला है।

इस बार आई भयंकर बाढ़ से क्षुब्ध होकर किसानों ने झंडी स्टेट के राजा व भाजपा के प्रदेश संयोजक राज राजेश्वर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ की समस्या से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। इसके बाद, राजा साहब ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और प्रमुख सचिव जल संसाधन अनिल गर्ग से भी मुलाकात कर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री से भी मिलकर स्थिति रखी गई, जहां सभी ने इसे गंभीर माना और शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव ने सिचाई विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सचान को जिम्मेदारी सौंप दी थी।

हाल में डीएम ने बाढ़ का पर्याय बन चुके घाघी नाले का निरीक्षण किया और टूटे बंधे का जायजा लेकर अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। लेकिन मानसून सत्र शुरू होने में अभी ज्यादा समय नहीं बचा है, और विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

राजा राजेश्वर सिंह ने सोमवार को फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया और पत्र भी सौंपा। इसमें उन्होंने घाघी नाले की सफाई, चौड़ाई और गहराई मानकों के अनुसार कराने, बंद पड़े नाले को खोलने, क्षतिग्रस्त बंधों की मरम्मत करने और शारदा नदी से अतिरिक्त पानी आ रहा रिसाव को रोकने का आग्रह किया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी उनके साथ थे।

राजा साहब ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि घाघी के कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया है और 15 मई के बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड हादसा : उत्तरकाशी में यात्री हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत, 2 घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें