Lakhimpur Kheri : पांच दिन से युवक लापता, शारदा पुल पर मिली चप्पलें

Lakhimpur Kheri : भीरा थाना क्षेत्र के जगनपुरवा निवासी रमेश यादव 35 रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। शुक्रवार को घर से गांव जाने की बात कहकर निकले रमेश का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन बदहवास हैं और पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

लापता होने के अगले दिन, शनिवार को, रमेश की चप्पलें शारदा नदी के पुल पर मिली थीं, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि वह नदी की ओर गए होंगे। बाढ़ राहत दल की पीएसी बटालियन मोटरबोट के माध्यम से नदी में तलाश कर रही है। खोज अभियान में हेड कांस्टेबल विजेंद्र दुबे, कांस्टेबल वर्मा, दिनेश कुमार, अमित सोलंकी, अनिल कुमार, रमन सिंह और दुर्जन सिंह शाक्य शामिल हैं।

भीरा थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए है।

रमेश की पत्नी सरला का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके बच्चे हर्षित 10 और रिया अपने पिता की राह तकते-तकते थक चुके हैं। परिवारजन और ग्रामीण स्वयं भी खोजबीन में जुटे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि खोज अभियान तेज किया जाए, ताकि रमेश का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Jhansi : ऑपरेशन कन्विक्शन की उल्लेखनीय सफलता 27 माह में 1401 अभियुक्तों को सजा

Sultanpur : जिहादी साजिश रचते पकड़ा गया अकमल, एटीएस ने किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें