
Lakhimpur Kheri : मैगलगंज खीरी में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और एंटी रोमियो अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी प्रकार की छेड़खानी व उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई करना था।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया। बाजार, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर महिला आरक्षियों की तैनाती की गई और संदिग्धों से सघन पूछताछ की गई। युवतियों से भी संवाद किया गया और उनकी सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए गए।
प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को भयमुक्त जीवन उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में हेड कांस्टेबल रामनयन सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद असलम, कांस्टेबल जोनी कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार के साथ-साथ महिला आरक्षियों ज्योति यादव, सोनी माधुर, हीना और बिभेष कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान से महिलाओं और युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और मैगलगंज खीरी एक सुरक्षित शहर के रूप में उभर सकेगा।
ये भी पढ़ें: Jhansi : एसडीएम और सीओ ने खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को दी नैनो डीएपी की जानकारी
लद्दाख हिंसा : राशन और जरूरी सामान की किल्लत के बीच प्रशासन ने राहत के कदम तेज किए












