
संपूर्णानगर खीरी, लखीमपुर खीरी। थाना हजारा क्षेत्र में किसान की हत्या के मामले में फरार चल रहे खनन माफिया अरविंद यादव को पुलिस ने भ्रजुनिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। संपूर्णानगर के सिद्ध नगर निवासी अरविंद यादव,60 वर्षीय इंद्रजीत सिंह की हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इंद्रजीत सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।
आपको बता दे कि मौजा मुरार खेड़ा निवासी किसान इंद्रजीत सिंह मुर्गीपालन केंद्र से होते हुए खेत की तरफ जाने वाली सड़क पर अवैध खनन का विरोध कर रहे थे। खेत की जुताई करवाकर लौटते समय खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रधानपति सूरजभान सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने सभी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। कई लोग कूदकर बच गए लेकिन इंद्रजीत सिंह नहीं भाग सके और उन्हें बेरहमी से कुचल दिया गया।
इस वारदात में भानु और बबलू चौधरी घायल हुए थे। घटना के बाद भारी बवाल हुआ था और 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे प्रीतम सिंह की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शुक्रवार को अलहम अली, मेहंदी हसन, मोहम्मद हुसैन, हेमंत महेश्वरी, पवन और दो नाबालिगों को पकड़ा था। अब फरार चल रहा अरविंद यादव भी दबोच लिया गया।
अरविंद यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
हजारा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बाकी नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े : ‘हेल्लो, पुलिस?’ प्रेमिका बोली- ‘आईये मैंने सिलबट्टे से कूचकर बॉयफ्रेंड की हत्या की है’