लखीमपुर खीरी: परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे छात्र को दबंग छात्रों ने मारी गोली

लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गांव सिसावां कलां में परीक्षा देकर घर वापस जा रहे इंटर के एक छात्र को कुछ छात्रों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव नजीमाबाद निवासी अभय प्रताप सिंह सिसावां कलां के जनता इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर वह घर वापस जा रहा था। सिसवांकलां गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास पहुंचा था कि पीछे से आए दो छात्रों ने उसे रोक लिया और वाद-विवाद करने लगे। इसके बाद एक साथी ने फायर कर दिया। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गया।

आसपास के लोगों के आने पर भागे आरोपी

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना फरधान और नीमगांव थाना क्षेत्र के बॉर्डर की है। इसलिए दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

गोली मारने वाले भी है छात्र

कुछ देर तक दोनों के बीच सीमा विवाद को लेकर हीलाहवाली चलती रही। बाद में घटना स्थल फरधान क्षेत्र का माना गया।

क्या कहते जिम्मेदार

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अभय प्रताप सिंह को हाथ में छर्रे लगने की जानकारी मिली है। गोली मारने वाले उसके सहपाठी है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें