Lakhimpur Kheri : सरजू सहकारी चीनी मिल में बड़ा हादसा टला; डोंगे में गिरकर किसान गंभीर रूप से घायल

  • कर्मचारियों की सूझबूझ से बची जान

Lakhimpur Kheri : सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लालापुर गांव निवासी किसान संतोष वर्मा मिल परिसर में कामकाज देख रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे डोंगे में जा गिरे। घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ पल के लिए मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

गिरते ही मची चीख–पुकार, मिल कर्मचारी दौड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डोंगे में गिरने के बाद संतोष वर्मा काफी देर तक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहे। कर्मचारियों को यह समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाए। तभी मिल स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। कई कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें बाहर निकालने में सफलता पाई। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने किसान की जान बचा ली।

जीएम व सीसीओ मौके पर पहुंचे, तुरंत अस्पताल भेजा

हादसे की जानकारी मिलते ही सरजू सहकारी चीनी मिल के जीएम और सीसीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल किसान की हालत का जायजा लिया और तत्काल उन्हें अस्पताल भिजवाया। मिल प्रबंधन ने पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी भेज दी है। हादसे के बाद मिल कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वहीं लालापुर गांव में संतोष वर्मा की गंभीर चोटों की खबर के बाद परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं। गांव में लगातार उनके ठीक होने की दुआएं की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें