लखीमपुर खीरी : तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

मैगलगंज, लखीमपुर खीरी: आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को मैगलगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। सिद्धेश्वरी देवी आश्रम से सुबह 10 बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां सुबह से ही नगरवासी तिरंगा लेकर एकत्र हो रहे थे।

यात्रा नगर की प्रमुख गलियों मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, गांधी चौक, सब्जी मंडी रोड, ठाकुरद्वारा मार्ग से गुजरती हुई पुनः आश्रम परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और राष्ट्रध्वज की लहराती कतारें पूरे माहौल को जोश और गर्व से भर रही थीं।

हर उम्र ने दिखाई देशभक्ति की उमंग

यात्रा में बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में, पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर तिरंगा पट्टी बांधे, जबकि बच्चे तिरंगे की रंगत में रंगी टोपी और टी-शर्ट पहने नजर आए। स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगे और बैनर थे, जिन पर मेरा भारत महान, एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसे नारे लिखे थे।

नारों से गूंजा नगर, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। नगरवासियों ने छतों और दुकानों से पुष्पवर्षा कर देशभक्ति का स्वागत किया। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें तिरंगे के सम्मान और शहीदों के बलिदान पर आधारित गीत-संगीत शामिल था।

गणमान्यों की मौजूदगी और संदेश

यात्रा का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी, रामकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राम मोहन गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, झुनी तिवारी, अमन तिवारी, शिवशंकर तिवारी, अनिल राठौर, हर्ष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान में निकली यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और एकता का संदेश देती है। उन्होंने सभी से अपील की कि हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दें।

ये भी पढ़ें: सीतापुर : संदना गौशाला में गौवंश की दयनीय स्थिति, प्रशासन ने शुरू की जांच

गाजियाबाद : एसीपी प्रियाश्री पाल की सख्ती पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल