लखीमपुर : बारिश में भीग कर गोला विधायक ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण, ग्रामीण बोले- ‘आपके आने से आधी समस्याएं कम हो गईं’

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर। गोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमन अरविंद गिरी ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दाऊदपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत कई कार्यक्रमों में भाग लिया। जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की गति को लेकर जहां उन्होंने अधिकारियों से सख़्त निर्देश दिए, वहीं आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

दौरे की शुरुआत विधायक गिरी ने सरदार मोहन सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक कर की, जिसमें विकास कार्यों और सामाजिक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सिख समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और एकजुटता का संदेश मिला। जगत पाल गुप्ता के निवास पर ग्रामवासियों से मुलाकात करते हुए विधायक ने किसानों की खाद की समस्या को गंभीरता से लिया। यूरिया खाद की किल्लत पर संबंधित अधिकारियों से तुरंत वार्ता कर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, माताओं और बहनों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने उनके तत्काल समाधान हेतु अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की। बूथ अध्यक्ष चेतराम वर्मा के घर आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर विधायक गिरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। सबसे उल्लेखनीय क्षण तब आया जब विधायक अमन अरविंद गिरी ने लगातार हो रही बारिश के बावजूद हुजूरपुर और बेचेपुरवा में बाढ़ कटान क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित स्थल पर पहुंचकर जेई और अन्य अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए उन्होंने राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

भीगते हुए बंधे का निरीक्षण करते देख ग्रामीणों ने कहा, “विधायक जी, जब आप बारिश में आए तो हमारी आधी समस्या वैसे ही कम हो गई। स्व. अरविंद गिरी की कार्यशैली और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र विधायक अमन अरविंद गिरी ने अपने व्यवहार, समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यह दौरा सिर्फ प्रशासनिक नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक बना।

इस अवसर पर गुरदीप सिंह, निर्मल सिंह, प्रमुख वीरेंद भूषण, वेद दीक्षित, प्रधान कलेक्टर राज, प्रधान सज्जन खान, प्रधान बलराम मौर्य, पूर्व प्रधान श्रवण मिश्रा, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश भार्गव, पंकज मिश्रा, सभासद भोली गिरी, सभासद रक्षपाल, सभासद राजू रावत समेत सैकड़ों की संख्या में समर्थक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विधायक का संकल्प : गोला का सर्वांगीण विकास

विधायक अमन अरविंद गिरी ने अपने दौरे के समापन पर कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य गोला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर हैं।

यह भी पढ़े : मेरे साथ गलत हुआ… बाथरूम में कैमरे लगे हैं! सड़क पर उतरीं 600 से अधिक महिला रिक्रूटर्स ने PAC प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल