
Gola Gokarnanath, Lakhimpur : थाना गोला में शारदीय नवरात्रि नवमी के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत थाना परिसर में पारंपरिक कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को “शक्ति स्वरूपा” मानते हुए उनके महत्व को उजागर किया गया।
कार्यक्रम में 1 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं को आमंत्रित कर पूजा-अर्चना के उपरांत भोजन कराया गया। आयोजन में क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, निरीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, म०उ०नि० अपूर्वा शर्मा, उ०नि० राजन कुमार (कस्बा चौकी इंचार्ज), उ०नि० योगेश चौधरी (नानक चौकी इंचार्ज), म०का० अंजली, म०का० हिमानी शर्मा, का० अनुज सागर सहित गोला कोतवाली स्थित मंदिर के पुजारी शिवम मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कन्या भोज संपन्न कराया।
इसी कड़ी में थाना गोला की पुलिस टीम द्वारा उपस्थित बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत शासन द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया। बालिकाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम से सुरक्षा, फर्जी कॉल/लॉटरी ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, नशे के दुष्प्रभाव आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
ये भी पढ़ें: सोनम कपूर फिर बनेंगी मां: घर में आएगा नया मेहमान!