लखीमपुर : हर घर तिरंगा अभियान नगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता व श्रद्धांजलि कार्यक्रम

गोला गोकर्णनाथ ,लखीमपुर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को नगर में भव्य स्वच्छता व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अभियान की शुरुआत पालिका परिसर में स्थित पंडित सियाराम मिश्र एवं राम नरेश तिवारी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई से हुई। इसके उपरांत लखीमपुर रोड स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नानक चंद्र अग्निहोत्री, सदर चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, मेला मैदान में राजेंद्र गिरि, हमीद मार्केट में शहीद अब्दुल हमीद एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अलीगंज रोड पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा खुटार रोड स्थित विकास वर्मा स्मारक स्थल पर साफ-सफाई कर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया।

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और महापुरुषों के योगदान को स्मरण करने का एक सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, महामंत्री राजेश राठौर, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग नगर संयोजक अंकुर वर्मा, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, विनोद कुमार वर्मा, राजीव वर्मा, मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक नवीन भसीन, राहुल बाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, काके सहगल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सीतापुर : संदना गौशाला में गौवंश की दयनीय स्थिति, प्रशासन ने शुरू की जांच

गाजियाबाद : एसीपी प्रियाश्री पाल की सख्ती पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल