
लखीमपुर : रविवार को शक्ति केंद्र लालहापुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अमन अरविंद गिरी ने मण्डल के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण कर देशहित के संदेशों को आत्मसात किया।
विधायक श्री गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल देश की नब्ज को दर्शाता है, बल्कि यह कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सशक्त संवाद का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए प्रेरणादायी संदेश कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एकमत होकर इस संवाद को देश के प्रति जिम्मेदारी और जनभागीदारी को बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम के समापन पर चाय व जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। कुल मिलाकर, यह आयोजन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिचायक रहा।