लखीमपुर : चेयरमैन विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, बताया जन-जन को जोड़ने वाला कार्यक्रम

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर : नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने रविवार को बूथ संख्या 206 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 125वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कैंप कार्यालय, गौशाला में सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और भारत की पारंपरिक हस्तकलाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि देश की समृद्धि में हमारे कारीगरों बढ़ई, लोहार, कुम्हार व मूर्तिकारों की भूमिका अहम रही है। उन्होंने पुलवामा में डे-नाइट खेलों, सोलर राइस मिल, गणेश उत्सव व सांस्कृतिक विरासतों की भी चर्चा की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा विनोद स्वर्णकार, वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिमांशु सिंह तोमर, धीरज बाजपेयी, विकास मिश्रा, रेखा मिश्रा, मनोज बाथम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को दिशा देने वाला कार्यक्रम है, जो जन-जन को जोड़ता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें