
Kushinagar: एसपी संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार की देर रात जिले के मनबढ़ विशुनपुरा एसएचओ राजू सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसपी का चाबुक तब चला जब भगायी गयी लड़की की मां की शिकायत पर सीओ तमकुहीराज से कराई गई जांच में यह तथ्य उजागर हो गया कि इस मामले में एसएचओ ने अल्पसंख्यक अभियुक्त को बचाने के लिए एफआईआर दर्ज नहीं होने दी।
उल्लेखनीय है कि बीते माह की 29वीं तारीख को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक हिन्दू लड़की को गांव के ही दूसरे समुदाय का लड़का बहलाफुसला कर भगा ले गया। लड़की की मां इसी दिन विशुनपुरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजू सिंह से मिली। लेकिन एसएचओ ने मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया। इसके बाद लड़की की मां मुकदमा दर्ज कराने को हर दिन थाने जाती रही। लेकिन एसएचओ इसे टरकाते रहे। इसी क्रम में 6 जून को लड़का लड़की को लेकर गांव आ गया।
फिर लड़का अपने घर और लड़की अपने घर आ गयी। मामला इतने तक ही रहता हो गनीमत रहता। लेकिन बकरीद के दिन लड़का लड़की को फिर भगा ले गया और पांच घंटे बाद लड़की को घर भेज दिया, इस धमकी के साथ कि थाने में शिकायत हुई तो ठीक नहीं होगा। अब पानी सिर से ऊपर हो गया। नतीजतन लड़की की मां 8 जून को एसपी दरबार में हाजिर हो गयी। एसपी के संज्ञान में जब मामला आया तो उन्होंने सीओ तमकुहीराज को जांच सौंपी।
सीओ की जांच रिपोर्ट में लड़की की शिकायत सही पाई गई। लिहाजा एसपी संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार की देर रात एसएचओ विशुनपुरा राजू सिंह को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जांच में यह तथ्य उजागर हो चुका है कि इंस्पेक्टर विशुनपुरा राजू सिंह ने मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया। यह पद व अधिकार के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। लिहाजा उक्त कार्रवाई हुई है।
ये भी पढ़ें:
Video : हाथों में हथकड़ी, जमीन पर उल्टा लेटा छात्र..! अमेेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र को अधिकारियों ने पटका
https://bhaskardigital.com/video-handcuffed-student-lying-face-down-on-ground-america-airport/
राज कुशवाहा का परिवार बोला- ‘मेरा बेटा सोनम को दीदी कहता था, उसे फंसाया जा रहा’
https://bhaskardigital.com/raj-kushwaha-family-said-my-son-used-to-call-sonam-didi/
सऊदी का बड़ा फैसला : भारत और पाकिस्तान के हज यात्रियों को झटका, इसके पीछे का कारण भी जान लीजिये
https://bhaskardigital.com/saudis-big-decision-shock-to-haj-pilgrims-from-india-and-pakistan-know-the-reason-behind-it/