कुशीनगर : छठ पूजा के लिए मधुबनी जा रहे 150 से अधिक श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 30 श्रद्धालु घायल

सलेमगढ़, कुशीनगर। नेशनल हाईवे 28 फोर लेन पर बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप गुरुवार भोर में जयपुर से मधुबनी जा रही छठ पूजा के श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गयी। आस्था और श्रद्धा से घर लौट रहे तकरीबन तीस महिला पुरुष व बच्चे अस्पताल पहुंच गये। तो आंशिक चोटिल यात्री जान बच जाने पर छठ माता की कृपा मान रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार के सुबह करीब पांच बजे के आसपास तरयासुजान के बहादुरपुर चौकी से ठीक पहले इंडियन आयल पेट्रोल पंप के समीप जयपुर से मधुबनी जा रही ओवर लोड बस संख्या एन एल 07 बी 0768 एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइड से टकराकर बीच सड़क पर ही पलट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डेढ़ सौ से भी लोगों से भरी बस पलटते ही चीख पुकार मच गयी। पेट्रोल पंप पर व आसपास मौजूद लोगों द्वारा बचाव व राहत का प्रयास किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर थानाध्यक्ष तरयासुजान धनवीर सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ राहत व बचाव कार्य में जुट गये। घायल यात्रियों को काफी प्रयास के बाद बस से निकालकर तमकुहीराज सीएचसी पर इलाज के लिए भेजा गया। जिनकी अनुमानित संख्या 27 से 30 के करीब बतायी जा रही है। जिनमें आधा दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल है। बाकी के घटना से आहत लोग सड़कों के किनारे अपने अपनों व सामानों को समेट जान बच जाने पर छठ माता की कृपा मान रहे हैं। जबकि मौजूद लोग घटना का कारण बस का ओवरलोड व खेप पूरा करने के चक्कर में अनियंत्रित ड्राइविंग मान रहे हैं। तो जीएसटी बचाने के प्रयास में बसों के ऊपर अवैध तरीके से ओवर लोड सामान भी घटना के करण बतायें जा रहे हैं।

घटना के सूचना पर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा भी मौके पर पहुंच हालातों का जायजा लिया। दैनिक भास्कर संवाददाता के सवाल के जवाब में एसडीएम तमकुहीराज सुश्री मिश्रा ने बताया कि घटना के विषय में जानकारियां जुटाई जा रही है घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। अनियमितता की जांच की जायेगी।

सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती घायलों की सूची

विजय पुत्र देवनारायण 60 वर्ष, शिवानी पुत्री विजय 9 वर्ष, अंशिका पुत्री विजय 9 वर्ष, अंचला पुत्री विजय बबिता पत्नी विजय 3 वर्ष को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया गया है। जबकि सोनिया पत्नी प्रमोद 26 वर्ष, अर्जुन पुत्र प्रमोद 13 वर्ष , स्वीटी दुलारी पुत्री जगदेश्वर 22 वर्ष , ललन पुत्र दरोगा 50 वर्ष, संतोष पुत्र सुभाष 22 वर्ष, मुकेश पुत्र साधु शरण ठाकुर 38 वर्ष, रामदयाल पुत्र साधू यादव 27 वर्ष , सूरज पुत्र विजय 18 वर्ष ,रमेश मंडल पुत्र जिसनाथ 50 वर्ष , किरण पुत्री रमेश 15 वर्ष , बेचन राम पुत्र महेन्द्र राम 45 वर्ष , राजो देवी पत्नी नम्बर महतो 30 वर्ष, प्रमोद पुत्र राजदेव 29 वर्ष ,चिंकी पुत्री ललन 9 वर्ष , संतोष पुत्र देवेन्द्र सिंह 24 वर्ष , रवि पुत्र दयानंद शर्मा 18 वर्ष, राकेश पुत्र रामवृक्ष बैठा 32 वर्ष , सत्यम पुत्र प्रेमचन्द्र 16 वर्ष, सुभाष पुत्र गंगा 24 वर्ष , रामकरण पुत्र अकलू मंडल 26 वर्ष, चंदन पुत्र देव मण्डल 22 वर्ष, तेतरी पत्नी विजय 55 वर्ष को हल्की चोटें आयीं थी जिन्हें उपचार के उपरांत घर भेजा गया है।

यह भी पढ़े : महागठबंधन में अब सब ठीक! तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस; गहलोत के आते ही सुलझ गया मसला

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें