
[ कलेक्ट्रेट पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करता ब्राह्मण समाज ]
पडरौना, कुशीनगर। योगी सरकार में ब्राह्मणों के उत्पीड़न व पूर्व विधायक पण्डित विनय शंकर तिवारी की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने आदित्य कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने सरकार विरोधी नारे लगाए और सरकार को चेतावनी दिया कि ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो 2027 में भाजपा को नुकशान उठाना पड़ सकता है। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
रविंद्रनगर धूस स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर ब्राह्मण समाज द्वारा पूर्व विधायक पण्डित विनय शंकर तिवारी की अवैध गिरफ्तारी और वर्तमान सरकार में लगातार हो रहे ब्राह्मणों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सोमवार को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं है, ब्राह्मणों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, पूर्वांचल के लोकप्रिय नेता पंडित विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी से सभी ब्राह्मण समाज नाराज है।
बीते दिनों पूर्व मंत्री स्व हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को सत्ता के इशारे पर अवैध तरीके से ईडी द्वारा गिरफ्तार करने और वर्तमान सरकार में लगातार हो रहे ब्राह्मणों के उत्पीड़न हो रहा है। ब्राह्मण समाज ने मांग किया कि पूर्व विधायक पण्डित विनय शंकर तिवारी एक लोकप्रिय नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में अनेकों बार मंत्री रह चुके स्व. पण्डित हरिशंकर तिवारी के पुत्र हैं। ब्राह्मण समाज इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर उनको रिहा कराने की मांग करता है।
इस दौरान अजय शुक्ला, राजन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य, शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, सुनील दीक्षित, मृत्युंजय दीक्षित, अमित शुक्ला, अजित दुबे, जितेंद्र दत्त पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, प्रबंधक मनोज शर्मा , दीपक मिश्र, हरिशंकर तिवारी, आशुतोष पाठक, शंभु मिश्र, अनिल पाण्डेय, प्रद्युम्न मिश्र, सर्वेश शुक्ल, धीरज तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, अभय मिश्र, सर्वेश दुबे, अजय कुमार शुक्ल, संजीव शुक्ला, विशाल तिवारी, राजीव पाण्डेय,अजय पाण्डेय, रितिक शुक्ला, पवन मिश्रा, सचितानन्द उपाध्याय, महेंद्र दुबे, प्रिंस मिश्रा, केशवनाथ उपाध्याय, संदीप दुबे, अंशु पांडेय, शेखर शुक्ला, अंकुर मिश्रा, करन दुबे, राजा पाण्डेय, निहाल तिवारी, अनूप तिवारी, हिमांशु पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।