Kushinagar : अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ बोले- सांसद विजय दुबे

Padrauna, Kushinagar : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के आधार स्तंभ रहे हैं। उनकी नीति व कार्यशैली के विरोधी भी प्रशंसक रहे हैं और यही कारण है कि वे उनकी तारीफ करते हैं। अटलजी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित था तथा वे देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। दुनिया के विरोध की परवाह किए बिना अटलजी ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया।

यह बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कसया के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कुशीनगर विधानसभा के अटल स्मृति सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादी घटनाओं पर पड़ोसी देश की सिर्फ निंदा की जाती थी, परंतु अब उसी वीर सेना और संसाधनों के साथ हम आतंकवादियों के घर में घुसकर कार्रवाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत के सपने को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रहे हैं। अटलजी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को प्रधानमंत्री मोदी नई ऊर्जा और नई गति के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि, गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने साहित्य, राजनीति, सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय कीर्तिमान स्थापित किए। अटलजी सदैव देशहित के विषय पर विपक्षी सरकार का भी समर्थन करते थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को धरातल पर उतारने का कार्य किया। उनके विकास और सुशासन के मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने पूरे जीवन सत्य, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देश की सेवा की। सम्मेलन को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अनिल प्रताप राव ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम गोंड, संतोष दत्त राय, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विश्वरंजन कुमार आनंद, चंद्र प्रभा पांडेय, सुधीर राव, अमित पांडेय, अशोक पांडेय, डॉ. टी.एन. राव, डॉ. छेदी शर्मा, आद्या प्रसाद पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, किन्नरेश चौबे, बच्चा सिंह, राजेश राव सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष ने अटलजी के चित्र के समक्ष की पुष्पांजलि

पडरौना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर नगर के बूथ संख्या 253 पर श्रद्धा एवं सम्मान से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में अटलजी के चित्र पर विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और कर्म से राष्ट्र को नई दिशा दी। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संपूर्ण राष्ट्र के नेता थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना के साथ हुआ। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवेश मिश्रा, राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विशाल शुक्ला, कृपा शंकर वर्मा, रितेश दुबे, संजय गुप्ता, शिव मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय, अमित तिवारी, सोनू शर्मा, मंथन सिंह, आदर्श जायसवाल, संतोष चौहान, गौरव रौनियार सहित अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें