CM बीरेन सिंह के काफिले पर कुकी आतंकवादियों ने किया हमला

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर बड़ा धमाका हुआ है। संदिग्ध आतंकवादी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में हमला किया। इस आतंकी हमले में एक जवान घायल हो गया। यह सीएम बिरेन का सुरक्षा काफिला था, जिसमें मुख्यमंत्री नहीं थे।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि यह सीएम बिरेन का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें