अपनी जन्मतिथि से जानिए कितना प्यार करेगी आपकी होने वाली पार्टनर, कैसा होगा व्यवहार

इन दिनों शादी ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई लड़के विवाह के बंधन में बांधने वाले है | जब भी कोई विवाह के बंधन में बंधने वाला होता है, तो उसके मन में एक ख्याल जरूर आता है कि उसका होने वाला जीवनसाथी कैसा होगा | कई लड़को के मन में बात चलती रहती है कि उनकी होने वाली पत्नी का व्यवहार कैसा होगा, क्या वो अपने और उसके परिवार के बीच तालमेल बिठा पायेगी | जिम्मेदारियां उठा पायेगी या नहीं | हालाँकि ऐसे सवालो के जवाब वैवाहिक जीवन में धीरे धीरे आगे बढ़ने पर ही पता चलते है, लेकिन आज हम कुछ जानकारी देने जा रहे है, जिसमे आप अपनी पत्नी के मूलांक को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते है, तो आइये देखते है 1 से 9 मूलांक की लड़कियां किसी पत्नी साबित होती है |

जिन लड़कियों का मूलांक 1 होता है वे अपने गुणवती, मिलनसार और अच्छी जीवनसाथी साबित होती है, साथ ही व्यवसाय में इनकी खासी रूचि भी होती है |

मूलांक 2 वाली लड़कियां मृदुभाषी, भोली और दयालु होती है | इन्हे जो मिलता है ये उसी में संतुष्ट रहती है, इनके जीवन में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है | हालाँकि कई बार ये आलस्य से घिर जाती है |

मूलांक 3 वाली स्त्रियां अपने पति पर पूरा अधिकार रखती है, ये अपने पति की उन्नति में भी खूब सहायता करती है | इनका अपने परिवार पर अच्छा प्रभाव रहता है |

मूलांक 4 वाली स्त्रियां काफी पढ़ी लिखी होती है, इन्हे सजने संवरने में ख़ास दिलचस्पी होती है | इन्हे घर से बाहर रहने में खूब मज़ा आता है, ये अपने पति को खूब प्रेम करती है |

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें