संभल कल्कि धाम पहुंची किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी, पूजा-अर्चना के बाद किया शिला दान

संभल। किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर और पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी कल्कि धाम पहुंचीं। उन्होंने वहां पर शिला दान किया और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। इस दौरान, ममता कुलकर्णी ने विधि-विधान से शिला दान किया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया।

कल्कि धाम में भक्तों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पूर्व अभिनेत्री का स्वागत किया। इसके बाद, ममता कुलकर्णी ने मासिक सत्संग एवं संकीर्तन में भाग लिया।

रविवार को ऐचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में मासिक संकीर्तन और शिला दान का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी भी उपस्थित रहीं।

कल्कि धाम पहुंचने के बाद, ममता ने सबसे पहले पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। लगभग 15 मिनट चली इस वार्ता में, उन्होंने आचार्य से धाम के निर्माण और आगामी महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें यहां हो रहे आयोजन और धार्मिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।

यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन रहा, जिसमें पूर्व अभिनेत्री और महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी की उपस्थिति ने चार चांद लगाए।

यह भी पढ़े : ‘सबूत’ मांगने पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- ‘PAK से राहुल गांधी चुनाव लड़ें तो बहुमत से जीतेंगे’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें