क्लास रूम घोटाले में मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन के साथ केजरीवाल की भूमिका की भी जांच हो : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में क्लास रूम घोटाले में पूर्व आम आदमी पार्टी के मंत्रियों मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन की भूमिका के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज का दिन आआपा एवं उसकी निवर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिल्ली वालों की लड़ाई में निर्णायक दिन है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आज शिक्षा एवं शिक्षा इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार के नाम पर क्लास रूम निर्माण में घोटाला करने के आरोपित तत्कालीन मंत्रियों मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि 2015 में सत्ता में आते ही तत्कालीन अरविंद केजरीवाल सरकार ने विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार एवं घोटालों की नींव रखनी शुरू कर दी। आआपा के भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ भाजपा संगठन ने आवाज उठाई।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2015-16 में केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में 12748 क्लास रूम बनाने के लिए 2892 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया। यानि केजरीवाल सरकार ने एक कमरे के निर्माण के लिए 24 लाख 86 हजार रुपये दिए जबकि सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल के हिसाब से यह लागत पांच लाख रुपये के आसपास बैठती है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा ने इस घोटाले की पोल खोली और हमारे तीन पदाधिकारियों (कपिल मिश्रा, हरीश खुराना एवं नीलकांत बख्शी) ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा एवं लोकायुक्त में शिकायत भी दर्ज कराई। वह प्रारंभिक जांच सात-आठ वर्ष से दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग के अभाव में लटकी रही।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अपनी प्रारंभिक जांच में स्पष्ट किया है कि क्लास रूम निर्माण के ठेके बिना उचित टेंडर प्रक्रिया पूरी किए दिए गए। किसी भी एक प्रोजेक्ट में क्लास रूम निर्माण का कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया। इससे निर्माण लागत बढ़ी और उसकी स्वीकृति भी नियमों के पालन के बिना दे दी गई। 2022-23 में मुख्य तकनीकी परीक्षक ने मुख्य सतर्कता आयुक्त को क्लास रूम घोटाले पर रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसे केजरीवाल सरकार ने कभी सार्वजनिक नहीं होने दिया। 42.50 रुपये करोड़ का एक निर्माण आदेश तो मंत्री ने बिना टेंडर ही जारी करवा दिया। सरकार एवं ठेकेदारों की सांठगांठ से 17 फीसद से 90 फीसद तक की लागत मूल्य वृद्धि रिकार्ड की गई, जिस पर कहीं कोई संतोषजनक रिपोर्ट नहीं है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन की भूमिका साफ होने पर दोनों की गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा क्लास रूम घोटाले में मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन की भूमिका के साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की भी जांच करें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे