काशीपुर: भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है हार: जितेंद्र

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप चैक पर एकत्र होकर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया।

इस दौरान वक्ताओं ने उपचुनाव के परिणामों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम बताया हुए कहा कि जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का घमंड एक बार फिर चूर हो गया है। पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। पीसीसी वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है।

भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। हरीश कुमार सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भी भाजपा का बुरा हश्र होगा। कांग्रेस पुनः सत्ता में लौटेगी और जनता को जनविरोधी नीतियों से निजात दिलायेगी। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अरुण चौहान, विमल गुड़िया, संदीप सहगल, उमेश जोशी एडवोकेट, जय सिंह गौतम, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा, विकल्प गुड़िया आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनसेट- जनता ने भाजपा का घमंड तोड़ाः अलका पाल

काशीपुर। मंगलौर और श्रीबद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की विजय ने भाजपा का घमंड तोड़ा है। मंगलोर विधानसभा में उप चुनाव में कांग्रेस प्रचारक के रूप में कार्यरत रही पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जिस तरह से श्रीबद्रीनाथ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी लखपत भुटेला ने 5 हजार से अधिक वोटो से जीत हासिल की, उससे साफ जाहिर होता है कि जनता अब दल बदल की राजनीति से ऊब चुकी है। वहीं मंगलौर विधानसभा में काजी निजामुद्दीन की विजय इस बात की गवाह है कि बाहरी प्रत्याशियों का दखल क्षेत्रीय जनता को नापसंद है।

कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से दोनों उपचुनावों में भाजपा ने धन बल और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया वह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद श्रीबद्रीनाथ की हार भाजपा को बहुत लंबे समय तक याद रहेगी। धरातल पर विकास के लिए उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है, मंगलोर और श्रीबद्रीनाथ विधानसभा में कांग्रेस की विजय भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई