कासगंज : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बुद्धि की शुद्धि के लिए तीर्थनगरी सोरों में हुआ यज्ञ

कासगंज : तीर्थनगरी सोरों के हरी की पौड़ी गंगा घाट पर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर उनकी बुद्धि की शुद्धि के लिए एक यज्ञ किया। इस यज्ञ में सोरों के पुरोहितों ने भी हिस्सा लिया।

यज्ञ में मौजूद सभी लोगों ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने की ट्रंप की घोषणा का विरोध किया और इस अनोखे कृत्य का आयोजन किया।

यज्ञ में मौजूद अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप विश्व में एक आर्थिक युद्ध छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो देशों को गहरा आघात पहुंचा सकता है। इसलिए सोरों तीर्थनगरी के गंगा घाट पर उनकी बुद्धि की शुद्धि के लिए यह यज्ञ किया गया, ताकि उनकी बुद्धि शीघ्र शुद्ध हो और वे विश्व के कल्याण की बात सोचें।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ाई अब आसान नहीं ट्रंप की नई पॉलिसी से भारतीय छात्रों की बढ़ी टेंशन, ये देश बन रहे नए विकल्प

बलरामपुर: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार जीतने वाले प्रधान को मिला लालकिला आमंत्रण

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें