कासगंज : गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे दो बाइक सवार श्रद्धालु, ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरने से घायल

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के सामने लगे ब्रेकर पर दो श्रद्धालु दुर्घटना ग्रस्त हो गये। सोरों पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत में सुधार है। दोनों श्रद्धालु फिरोजाबाद के रहने बाले बताये जा रहे हैं।

फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना निवासी 31 वर्षीय राहुल पुत्र कृपा शंकर और 33 वर्षीय विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र रामसिंह रविवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए पल्सर बाइक पर सवार होकर कछला गंगा घाट आये हुए थे। दोपहर को गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे, तभी कलेक्ट्रेट के सामने हाइवे पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक तेज रफ्तार होने के कारण राहुल और विश्वनाथ घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची सोरों पुलिस ईरिक्शा के माध्यम से घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत में सुधार है। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत