
कासगंज। जिले की कछला पुलिस चौकी पर तैनात एस आई प्रहलाद सिंह की सड़क हादसे में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वह चौंकी से मोर्निंग वाँक करने के लिए सड़क पर गये हुए थे। उनका शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में शौक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल, प्रहलाद सिंह गांव नरी थाना छाता जिला मथुरा के रहने वाले थे। पुलिस विभाग में 15/6/90 को ज्वानिंग हुई थी। वह सोरों थाना क्षेत्र की कछला पुलिस चौकी पर इंचार्ज के रूप में तैनात थे। मंगलवार की सुबह टहलने के लिए मथुरा बरेली हाइवे पर निकले थे।
इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह छिटक कर पुलिया के नीचे जा गिरे। जहां उनकी मौत हो गई। सुबह मार्निंग वाँक को निकले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला और घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की सूचना प्रहलाद सिंह के परिजनों को दे दी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े : अमरोहा : वन विभाग की मिलीभगत से कट रहे हरे-भरे आम के बाग