
कासगंज। जनपद कासगंज के सोरों रेलवे स्टेशन पर बेंच पर लोगों को 55 बर्षीय एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को सोरों सीएचसी में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने वृद्ध की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, वहीं पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ग्रह पर सुरक्षित रखवा दिया है।
बता दें कि पुलिस के मुताविक उन्हे सोरों स्टेशन पर एक 55 वर्षीय वद्ध के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। वहीं पुलिस ने वृद्ध को तुरंत इलाज़ के लिए सोरों सीएचसी में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। और पुलिस ने वृद्ध के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम ग्रह सुरक्षित रखवा दिया है।
फिलहाल मृतक वृद्ध के शव की शिनाख्त नही हो सकी है। मृतक वृद्ध सफ़ेद कुर्ता पजामा पहना हुआ था। और पुलिस जांच में मृतक वृद्ध के कुर्ते की जेब में मारहरा से सोरों तक की रेल की टिकट बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव की शिनाख्त के लिए कासगंज जिले के सभी थानों में फोटो भेज दी है। और मृतक वृद्ध के शव की शिनाख्त नही होने और मृतक के शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।










