
कासगंज : जनपद कासगंज में बुधवार की शाम को आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चैधरी के सा थ कासगंज पहुंची। जंहा उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन में बने विद्यालय का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कासगंज शहर के सोरों गेट पुलिस चैकी पर बने पिंक बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीजी ने डी आईजी प्रभाकर चैधरी और एसपी कासगंज अंकिता शर्मा और पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च करने के दौरान एडीजी ने बाजार में महिलाओं से बातचीत भी भी। फ्लैग मार्च करने के दौरान एडीजी और डी आईजी कासगंज कोतवाली पहुंची। जंहा उन्होंने थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण कर थाने पर शहर के लोगों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बैठक की। जिसमे लोगों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारें में जानकारी दी। इस दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया की मिशन शक्ति केंद्र कासगंज जिले के हर थाने पर बनाएं गए है। और जंहा महिला और पुरुष पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। और मिशन शक्ति अभियान के तहत शोहदो से सख्ती से निपटा जाएगा, और महिलाएं पहले पुरुषों के साथ निकलती थी। लेकिन महिलाएं आज जागरूक है। जो अकेले ही बिना किसी भय के अकेले बाजारों में निकल रही है। और मिशन शक्ति का अभियान 3 महीने चलेगा। जिसके तहत महिलाओं को शशक्त बनाकर उन्हे उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।