
- एसडीम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी
Kasganj : जनपद की सदर तहसील में परिसर में आज भाजपा की नगर चैयरमेन मीना माहेश्वरी और उनके पति पूर्व राजेंद्र बोहरे तमाम भाजपा के कार्यकर्ता और नगर पालिका के कर्मियों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि एसडीएम सदर संजीव कुमार ने कासगंज नगर पालिका चैयरमेन मीना माहेश्वरी के पति/ पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र बोहरे चैयरमेन से अभद्र भाषा का प्रयोग करके उन्हें पुलिस से गिरफ्तार करने की धमकी दी है। वहीं प्रदर्शन कर रहे नगर पालिका कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि कासगंज नगर पालिका की भाजपा चेयरमैन पति राजेंद्र बोहरे ने एसडीएम सदर संजीव कुमार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके उन्हें पुलिस से गिरफ्तार करने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिससे नाराज होकर भाजपा की कासगंज नगर पालिका की चैयरमेन मीना माहेश्वरी अपने पति/ पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बोहरे सहित नगर पालिका के कर्मियों तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। वहीं प्रदर्शन कर रहे चेयरमैन पति/पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र बोहरे ने बताया की नगर पालिका में डोर टू डोर योजना के तहत कूड़े उठाने का एक कम्पनी को ठेका दिया गया है। और कम्पनी को नगर पालिका ने अपने वाहन उपलब्ध कराएं है। और 4 वाहनो को पालिका ने अपने लिए रखा है। जिससे की शहर में अगर सफाई की जरूरत पड़े तो पालिका इन वाहनों का प्रयोग कर सके। इसी बात को लेकर चैयरमेन पति राजेन्द्र बोहरे SDM संजीव कुमार के कार्यालय गये थे। राजेन्द्र बोहरे का आरोप है की SDM संजीव कुमार ने उनके अभद्रता की और पुलिस बुलाकर उन्हे पकड़वाने की धमकी दी।
और इसकी खबर चैयरमेन पति ने अपनी पत्नी मीना माहेश्वरी को दी। जिसके बाद चैयरमेन बीजेपी कार्यकर्ता और पालिका के तमाम कर्मियों के साथ तहसील पहुँची। जंहा उन्होंने SDM कार्यालय पर धरना देकर SDM के खिलाफ नारेवाजी शुरु करदी है। अब देखना है की यह धरना कब तक चलता है। और मामले में क्या न्या मोड़ आता है।
वहीं मामले पर SDM संजीव कुमार ने बताया की चैयरमेन पति राजेन्द्र बोहरे चैयरमेन नही और ना उनके प्रतिनिधि है। और पालिका में डोर टू डोर कूड़ा उठया जा रहा है। उसका ठेकेदार कुंदन से इनका कोई विबाद हुआ था। जिसके चलते दोनो लोग मेंरे कार्यालय आये। जंहा दोनो की समस्या सुनी जा रही थी। तभी राजेन्द्र बोहरे के द्वारा ठेकेदार कुंदन को गाली देने लगे। तभी इसकी सूचना पुलिस को देकर दोनो लोगों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया था।










