कासगंज : डीएम ने कलेक्ट्रेट पर फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

कासगंज। जनपद कासगंज में 79वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया था।

वहीं स्वतंत्रता दिवस पर डीएम प्रणय सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट पर तिरंगे झंडे को ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और जिला मुख्यालय पर स्कूली छात्र छात्राओं और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी छात्र छात्राओं को और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से मिली आजादी की याद दिलाता है।

वहीं जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक कार्यालयों, और स्कूलों में तिरंगे को ध्वजारोहण किया गया और जगह-जगह देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

यह भी पढ़े : Kishtwar Cloudburst : धराली के बाद किश्तवारा में आसमानी तबाही! 52 लोगों की मौत, 120 लोग घायल, 200 से ज्यादा लापता; पीड़िता बोली- ‘मैं कार में फंसी थी, मां बिजली के खंबे..’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें