Kasganj : महिला पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत निकाली गई जागरूकता बाइक रैली

Kasganj : महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत बीते दिवस ही हुई है। इसी के तहत आज महिला पुलिस कर्मियों ने एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान एसपी ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कासगंज के सभी थानों में देखा गया। इसके बाद जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों का शुभारंभ किया गया।

इसी अभियान के तहत एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया। यह बाइक रैली सोरों गेट पुलिस चौकी से शुरू होकर पूरे बाजार में घूमती हुई पुनः सोरों गेट पर समाप्त हुई।

इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। मिशन शक्ति केंद्र एकल संपर्क बिंदु के रूप में काम करेगा, जहाँ महिलाओं की समस्याएं सुनने से लेकर मेडिकल सहायता और कानूनी कार्रवाई तक की सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: Sitapur : गोमती नदी में डूबे दो युवक, तलाश जारी

प्रधानमंत्री का अरुणाचल और त्रिपुरा दौरा कल, तवांग में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की रखेंगे आधारशिला

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें