
कासगंज। सोरों के भैरव मंदिर के पुजारी की अराजक तत्वों ने मारपीट कर दी। पिटाई से क्षुब्ध संत ने अन्न, जल और पूजा पाठ को त्याग दिया है। मंदिर पर संत के अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। वह संत के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सोरों कस्बे के परिक्रमा मार्ग पर भैरव जी का मंदिर है। मंदिर पर पूजा पाठ और देखभाल संत प्रकाश आनंद करते हैं। बताया जा रहा है। बीते दिन संत पूजा पाठ कर रहे थे, तभी एक यात्री ने भेंट स्वरूप कुछ सामान समर्पित किया, और वह ले जाने लगा। संत ने कहा आज तक किसी ने ऐसा नहीं किया, जो भेंट किया हुआ सामान वापस ले जाए।
इसी बात से गुस्साए यात्री ने संत के बाल पकड़ कर कई बार दीवार में मार दिया। मारपीट की और गालियां देते हुए भाग गया। घटना से क्षुब्ध होकर संत ने अन्न, जल और पूजा पाठ का त्याग कर दिया है। तीर्थ पुरोहित और भाजपा नेता सम्पूर्णानंद भारद्वाज, रजनेश निर्भय ने बताया संत सोरों छोड़ने की बात कर रहे हैं। उनके साथ जो किया गया है। वह बहुत ही निंदनीय है। अपने जहां से ऐसे संत को चले जाना और अन्न, जल त्याग देना किसी दैवीय आपदा से कम नहीं है।
मारपीट करने वाले यात्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और मंदिर पर आकर संत से माफी मांगनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तीर्थ पुरोहित उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।