
कासगंज। जनपद कासगंज की सोरों कोतवाली क्षेत्र में मोपेड बिक्की सवार 45 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे हादसे में विक्की सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। और मृतक के परिवार वालों को सूचना देकर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे मृतक 45 वर्षीय व्यक्ति का नाम राम खिलाड़ी पुत्र प्रेम राज था। जो जिला बदायूं के लक्ष्मी नगला गांव के रहने वाला था। राम खिलाड़ी कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के गांव गाँव खंजी से वापस अपने गांव मोपेड बिक्की से लौट रहा था। तभी राम खिलाड़ी को थाना सोरों क्षेत्र में थाने के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे हादसे में राम खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक राम खिलाड़ी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। जैसे ही मृतक के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो राम खिलाड़ी का शव देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे के करवाईवाई कर दी है। राम खिलाड़ी की मौत के बाद उनकी पत्नी अनीता का रो रो कर बुरा हाल है। राम खिलाड़ी गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था।