आधुनिकता और आध्यात्म का संगम करवाचौथ

साज सज्जा के साथ महिलाए निर्जल व्रत रखकर सुनेगी कथा

भास्कर समाचार सेवा

सौंख। गुरूवार को करवाचौथ पर आधुनिकता और आध्यात्म का संगम दिखाई दिया। महिलाओं ने आधुनिक साज सज्जा की तो संवरने के बाद पति के लंबे जीवन की कामना की।
गुरूवार को बाजार से लेकर घरों तक आधुनिकता और आध्यात्म का संगम नजर आया। बाजार में एक ओर कथा व व्रत सामग्री बेची जा रही थी तो दूसरी ओर सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुएं भी खूब बिकी। मिट्टी तथा खांड के करुए की जबरदस्त बिक्री रही। बुधवार को 15 रुपए में बेचा जाने वाला करुआ गुरुवार को शॉर्ट हो जाने पर 40 से 50 रुपए तक में बेचा गया। सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुएं भी मंहगी बेची गईं। इस बारे में करुए विक्रेता दिगंबर सिंह ने बताया कि गुरुवार को बाजार में खासी रौनक रही। खांड के करुए शार्ट हो गए तो दुकानदारों ने मनमाने दामों पर करुए बेचे। कुसुम शर्मा ने बताया कि महिलाओं में पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले व्रत के लेकर खासा उल्लास दिखाई दिया। करवाचौथ पर्व पर महिलाएं निर्जल व्रत रखकर पूरे मनोयोग से करवाचौथ कथा सुनतीं हैं। सरिता शर्मा व नीतू शर्मा ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं में पूरा समर्पण रहा। आधुनिकता के साथ आध्यात्म व मर्यादाओं का भी ध्यान रखा गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर