कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल और कॉलेज में RSS गतिविधियों पर लगेगी रोक

बेंगलुरु : कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने गुरुवार को बताया कि राज्य की कैबिनेट ने सरकारी स्कूल और कॉलेज परिसरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों को रोकने के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है।

क्या कहा मंत्री ने

प्रियंक खरगे ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से अनुरोध किया कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी RSS और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग न लें। उन्होंने अपने आग्रह में कर्नाटक सिविल सेवा (आचरण) नियम का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है:
“कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल या संगठन का सदस्य नहीं होगा और न ही किसी राजनीतिक गतिविधि में भाग लेगा या उसकी सहायता करेगा।”

प्रियंक खरगे ने कहा कि हाल के दिनों में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी RSS के कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे, इसलिए इस पर रोक लगाना आवश्यक है।

सुरक्षा और धमकी का मामला

प्रियंक खरगे ने यह भी दावा किया कि उन्हें फोन पर धमकियां मिली हैं। उन्होंने इसका एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें गाली और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। मुख्यमंत्री ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है, जबकि गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मामले को गंभीरता से लेने की पुष्टि की।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस कदम की भाजपा ने आलोचना की और प्रियंक खरगे को राज्य में RSS पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती दी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें