पहले मांगे 100 रुपये, मना करने पर 3 यात्रियों को नहर में फेंका, साथी दो महिलाओं से किया गैंगरेप

Karnataka Molest Case : कर्नाटक में दो महिलाओं से दरिंदगी की घटना ने सभी को चौंका दिया। तीन लोगों ने 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे संचालक के साथ सामूहिक गैंगरेप किया।

घटना गुरुवार की रात की है। दोनों महिलाएं देर रात को तीन अन्य यात्रियों के साथ टेक हब बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर तारों को निहार रही थीं। तभी तीन आरोपियों ने तीनों यात्रियों को नहर मे ढकेल दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं के साथ छेड़छाढ़ करने लगे। फिर तीनों ने मिलकर दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक से आए थे, पहले उन्होंने महिलाओं के यात्री समूह से पेट्रोल पंप के बारे में पूछा और फिर उनसे 100 रुपये मांगे। यात्रियों ने पैसा देने से मना कर दिया। जिससे तीनों आरोपियों को गुस्सा आया और उन तीनों यात्रियों को नहर में गिरा दिया। जिससे दो यात्रा ( अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज तैरकर) सकुशल नहर से बाहर निकल आए लेकिन एक साथी की मौत हो गई। शनिवार की सुबह तीसरे यात्री का शव नहर से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान ओडिशा पर्यटक बिबाश के रूप में हुई है।


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें